फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: यमुना में डूबे सात किशोर, तीन के शव बरामद, एक सकुशल बचाया, बाकी की तलाश जारी

Sun, 15 Sep 2019 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
विज्ञापन
मामौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली में रविवार को कैराना क्षेत्र में सात युवक यमुना में डूब गए। आसपास के लोगों व गोताखोरों ने किशोरों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलती नहीं मिली। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल एक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन किशोरों के शव बरामद हुए हैं। बाकी की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। डीएम एसएसपी समेत जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  अजित सिंह का भाजपा पर वार, कहा- रामराज्य तो आ गया, अच्छे दिन आएंगे, हर मोर्चे पर फेल सरकार

कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव मैं शनिवार रात जागरण हुआ था। रविवार दोपहर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से हवन की राख यमुना में प्रवाहित करने के लिए पास के ही के खादर में आए थे। इस दौरान सात किशोर यमुना के तेज बहाव में डूब गए। आसपास के लोग और गोताखोरों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अधीकक्षक मर्डर: तमंचे से नहीं चली गोली तो सड़क से उखाड़ीं ईंटें, किए ताबड़तोड़ वार, इसलिए की हत्या

किसानों ने अथक प्रयास कर मौके से अजय 14 वर्षीय पुत्र हरबीर को सकुशल बचाया। शाम को पुलिस और पीएसी की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची साढ़े तीन बजे अनुज, विशाल, भारत के शव बरामद कर लिए गए। वहीं अन्य तीन रोबिन, शुभम व महेश की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। डीएम, एसपी, एसडीएम आदि कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें