फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक मर्डर केस: पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री सुरेश राणा, अफसरों से बंद कमरे में की बातचीत

Sat, 04 Jan 2020 01:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शनिवार को शामली में अजय पाठक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। सुरेश राणा ने कहा कि अजय पाठक धार्मिक, सामाजिक व्यक्ति थे। पूरा शहर घटना से शोकाकुल है। 

विज्ञापन


वहीं पाठक के रिश्तेदारों ने मंत्री से कहा हमें पुलिस पर भरोसा है लेकिन 60000 हजार के लिए पूरे परिवार को खत्म नहीं किया जा सकता। यह बात गले नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा कि अजय तो दूसरों की मदद करते थे। रिश्तेदारों ने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे जरूर किसी का हाथ है कोई और भी इस घटना में शामिल है। 

यह भी पढ़ें: गायक परिवार हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी शिष्य का ये सच जानकार पुलिस हैरान
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि हम बस यही चाहते हैं कि जो भी इसमें शामिल हो पुलिस उसे सामने लाएं और हमें न्याय मिले। मंत्री सुरेश राणा ने मौके पर मौजूद डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जयसवाल से कहा कि परिजनों को पूरी तरह संतुष्ट करें। पुलिस गहनता से जांच करें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गायक मर्डर केस: 96 घंटे का रिमांड मंजूर, हत्यारोपी से इन आठ सवालों के जवाब पूछेगी पुलिस

वहीं एसपी ने बताया कि हिमांशु का चार दिन का रिमांड मिला है पुलिस इस केस के हर बिंदु, हर तथ्य पर काम करेगी। इसके अलावा मंत्री ने बंद कमरे में डीएम, एसपी और अजय पाठक के परिजन व रिश्तेदारों से करीब 20 मिनट बात की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें