फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता हत्याकांड: अवैध संबंधों के चलते पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में हुई रीता की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। रीता की हत्या उसके ही पति ने अवैध संबंधों के चलते की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
आरोपी पति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के पंसारियान मोहल्ले में महिला रीता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पति ने ही अवैध संबंधों के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पत्नी ने परिवार के चार सदस्यों को भी जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का भी प्रयास किया था। मगर किसी तरह सभी बच गए थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

दरअसल, 16 फरवरी की सुबह पंसारियान मोहल्ले में महिला (34) साल की रीता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। महिला के दोनों हाथ और पैर भी बांधे गए थे। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजन बोले-रात को उठाकर ले गई थी पुलिस, सुबह घर के बाहर छोड़ गई शव
 
Trending Videos

एएसपी संतोष कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी समय सिंह अत्री ने बताया कि आरोपी पति राकेश ने ही पत्नी रीता की हत्या की थी। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी के पड़ोस के ही युवक से अवैध संबंध थे। वह अक्सर दोनों के अवैध संबंधों का विरोध करता था। मगर पत्नी नहीं मानती थी।

11 फरवरी को पत्नी और उसके प्रेमी के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमी की मौत के बाद पत्नी गम में रहने लगी थी और कहा था कि वह तुम्हारी हत्या करेगी। आरोप है कि 13 फरवरी को पत्नी ने जहरीले पदार्थ की शीशी मुझे और तीन बच्चों को पिला दी थी मगर समय पर डाक्टर से इलाज मिलने के कारण चारों की जान बच गई।

पत्नी फिर से मुझे और बच्चों को नहीं मार दे, इसलिए मैंने 15 फरवरी की रात में उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी और करनाल भाग गया ताकि पुलिस उस पर शक नहीं कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें