फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बोले- आपसी विवादों को पलायन का मुद्दा न बनाएं, दीवारों पर लिखा था 'मकान बिकाऊ है'

Sun, 30 Jun 2019 11:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में अजुध्या चौक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के प्रकरण में मोहल्ला ठठेरान में पांच-छह घरों पर मकान बिकाऊ है लिखकर पुलिस पर निर्दोष लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में डीएम और एसपी ने कहा कि मोहल्ला ठठेरान में पलायन जैसी कोई बात नहीं है, कुछ लोगों की विवेचना को लेकर शिकायत थी। एसपी ने दावा किया कि इस मामले की विवेचना बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से की जा रही है। इसके अलावा ठठेरान मोहल्ला में जाकर पुलिस ने दीवारों पर लिखे मकान बिकाऊ है तो पुतवाया दिया गया।

विज्ञापन


छह जून को अजुध्या चौक पर बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष संगल व हिमांशु आदि पर हमला करने का प्रकरण चार दिन पहले उस समय फिर चर्चा में आ गया था, जब मोहल्ला ठठेरान के कुछ लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर मकान बिकाऊ है लिखकर पुलिस पर निर्दोष लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। रविवार को पुलिस लाइन में डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। डीएम-एसपी ने ठठेरान मोहल्ले में पलायन करने जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोगों में इस बात को लेकर भ्रम बना हुआ है कि मुकदमे में कुछ लोग अज्ञात में लिखे गए है, कहीं अज्ञात लोगों में उनके नाम न आ जाएं। 

एसपी अजय कुमार ने कहा कि उन्होंने कोतवाली इंस्पेक्टर और विवेचक को मोहल्ले में भेजकर लोगों से जानकारी कराई, जिसमें पलायन का मामला न होकर सिर्फ विवेचना को लेकर कुछ लोगों की शिकायत थी। कहा कि आपसी विवाद को पलायन का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण की विवेचना बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से की जा रही है। इस मामले में दर्ज दो मुकदमों में 13 लोग नामजद हुए थे, जिनमें से नामजद चार लोग दोषी पाए गए, जबकि छह लोग निर्दोष मिलने पर नाम निकाले जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे बताया कि उनके दो पुत्र जेल गए है, जिनमें एक निर्दोष है। उनसे बताया गया है कि वे साक्ष्य और गवाह उपलब्ध कराए। विवेचना में अगर निर्दोष पाया जाता है तो 169 की रिपोर्ट भेजकर रिहा कराया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दीवारों पर लिखे मकान बिकाऊ है को पुतवाया
मोहल्ला ठठेरान में घरों की दीवारों पर लिखा गया मकान बिकाऊ है को दूसरे रंग से पुतवा दिया गया। पुलिस ने मोहल्ले में जाकर लोगों से बातचीत की। एसपी का दावा है कि जिनके घरों पर लिखा था, उनका कहना है कि कुछ लड़कों ने लिख दिया था, वे कहीं नहीं जाना चाहते। इसके बाद उन लोगों ने दीवारों पर लिखे मकान बिकाऊ है को पुतवा दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस समय दीवार पुतवाई गई, उस समय पुलिस भी मौजूद थी। उधर, यह पता चला है कि शाम को एक-दो घरों पर फिर से पुते हुए रंग पर मकान बिकाऊ है लिख दिया गया। इस संबंध में एसपी अजय कुमार का कहना है कि अगर फिर से इस तरह की बातें लिखी गई तो यह माना जाएगा कि यह साजिश के तहत हो रहा है। उसकी जांच कराकर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टीचर्स कॉलोनी में यथा स्थिति बनाने के निर्देश
शहर की टीचर्स कालोनी में भी घरों के बाहर भूमाफिया के आतंक से मकान बिकाऊ है लिखे पर्चे चस्पा करने के मामले में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि दीवार प्रकरण में वहां पर यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आम के हरे बाग काटे जाने की शिकायत के मामले में डीएफओ से रिपोर्ट मांगी गई है। भू-माफिया के संबंध में कहा कि उन्हें चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर में बसी कालोनियों के बारे में मुजफ्फरनगर-शामली विकास प्राधिकरण से ध्वस्तीकरण करने, अवैध कालोनी और स्वीकृत कालोनियों का स्टेटस मांगा गया है। एमडीए से रिपोर्ट मिलने पर जुलाई माह में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें