फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शामली एकेडमी और गबरू इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईएमटी विवि के मैदान पर अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए दो मैच
विज्ञापन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दो मैच हुए। जिसमें शामली क्रिकेट एकेडमी और गबरू इलेवन की टीम ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में एएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बनाए। रिजवी ने 40 रनों का योगदान दिया। शामली क्रिकेट एकेडमी की ओर से शुभ पवार ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 13.2 ओवर में दो विकेट खोकर 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। उनकी ओर से शेखर राणा ने 63 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शेखर राणा को दिया गया। दूसरा मुकाबला गबरू इलेवन और शामली क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। गबरू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।
विज्ञापन

उनकी ओर से तुषार ने 67 रनों का योगदान दिया। शामली की ओर से आशीष और निगम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली क्रिकेट एकेडमी की टीम 19 ओवर में 149 रन पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से अरमान ने सबसे अधिक 24 रनों की पारी खेली। गबरू इलेवन की ओर से अश्वनी रावत ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार तुषार को दिया गया। इस मौके पर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड़, हिमांशु लोधी, असिस्टेंट कोच अंकित राठी और रिहान सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें