फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बिना मां की नौ साल की बेटी से पिता ने की छेड़छाड़, मासूम की आपबीती सुन दंग रह गया मामा

Thu, 12 Sep 2024 12:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ मे मवाना थाना क्षेत्र में एक नाै साल की बच्ची के मुहं से उसकी आपबीती सुन हैरान रह गया। बच्ची ने बताया कि उसका पिता ने ही उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मे मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। बिन मां की नौ साल की बेटी के साथ छेड़खानी की। बच्ची ने मामा को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने मवाना थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन

मवाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करता है। उसकी पत्नी की चार साल पहले कैंसर के चलते मौत हो गई थी। व्यक्ति के दो बेटे और दो बेटी हैं। नौ वर्षीय बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची के मामा की तहरीर के मुताबिक पिता शराब पीने का आदी है। उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची ने इसकी जानकारी दी तो आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।

सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी को थाने लाया गया। बच्ची के बयान लिए गए तो उसमें छेड़खानी की बात सही पाई गई। मामा की तहरीर पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 161 के बयान में बच्ची ने छेड़खानी की बात कही है, अब उसके 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, पिता की इस शर्मनाक हरकत पर गांव के लोग अवाक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें