उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दस साल के बच्चे को बहला- फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया। बताया जा रहा है कि राहुल नाम का एक व्यक्ति बच्चे को बहाने से बजरंग दल के ऑफिस में ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। सहमे और डरे हुए बच्चे ने इस बारे में परिजनों को बताया तो वो आगबबूला हो गए। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया।
बता दें कि बच्चे के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में जाकर आरोपी (राहुल) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान गुस्साए परिजनों व पड़ोसियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि शहर में तो क्या बच्चे अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग की है। आरोपी को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
उधर, बजरंग दल के प्रान्त संयोजक बलराज डूंगर का कहना है कि इस व्यक्ति का बजरंग दल से कोई लेना-देना नहीं है। आरोपी मंगलवार शाम को घर के बाहर से बच्चे को बहाने से ले गया था।
पढ़ें : सनसनीखेज खुलासा: मासूम के साथ दो दिनों तक कुकर्म, हत्या कर लाश नदी में फेंकी
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/