फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: धमकी देकर छह माह तक अधेड़ करता रहा किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2020 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को जांच के लिए मेरठ भेज दिया। वहीं मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के ही रामकुमार के यहां फरवरी 2019 से साफ सफाई का काम करने जाती थी।

महिला ने बताया कि छह माह पहले आरोपी ने किशोरी को डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी तभी से किशोरी से दुष्कर्म करता आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शनिवार को बेटी के पेट में दर्द की शिकायत हुई। वह उसे लेकर स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंची। जांच में पता चला कि किशोरी छह माह की गर्भवती है। इसका पता चलते ही महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार वालों समझौता कराने के लिए काफी दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए मेरठ भेजा गया है। आरोपी को रविवार को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता हुई तो डीएनए आदि की जांच भी कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें