फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शालीमार एक्सप्रेस अब 9 मार्च तक रद्द रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के यार्ड में काम के चलते बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस अब 9 मार्च तक रद्द रहेगी। इस मार्ग की दूसरी महत्वपूर्ण ट्रेन सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस को भी 4 मार्च तक पठानकोट तक चलाया जाएगा। दो महीने तक मां वैष्णो देवी और जम्मूतवी के लिए मेरठ से कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जम्मूतवी यार्ड में काम के कारण रेलवे ने 65 ट्रेनों को दो महीने के लिए रद्द किया है। इनमें शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। शालीमार एक्सप्रेस पहले ही 18 जनवरी तक रद्द चल रही है। अब गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, खतौली, देवबंद के यात्रियों के लिए शालीमार एक्सप्रेस रद्द होने से परेशानी आएगी। उधर, प्रयागराज सूबेदारगंज से उधमपुर तक चलने वाली सूबेदारगंज सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन भी पठानकोट तक कर दिया है। यह ट्रेन 4 मार्च तक पठानकोट तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें