फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शालीमार सवा घंटा, स्वर्ण मंदिर मेल ढाई घंटा लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ने तीन घंटे कराया इंतजार, यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ट्रेनों का देरी से चलना, आम बात हो गई है। पैसेंजर ट्रेन ही नहीं बल्कि एक्सप्रेस ट्रेनें भी सवा से तीन घंटे लेट चल रही हैं। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में कई-कई घंटे प्लेटफार्म पर गुजारने पड़ रहे हैं। रविवार को मेरठ से गुजरने वाली शालीमार एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें काफी लेट रही। जिसके कारण यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ी।
जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14661 का मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6:53 बजे है। ये ट्रेन निर्धारित समय की बजाय सवा घंटा देरी से रात्रि 8:15 बजे पहुंची। जम्मू की तरफ जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में काफी समय स्टेशन पर ही गुजारना पड़ा। इसके अलावा मुंबई से चलकर दिल्ली- मेरठ के रास्ते अमृतसर जाने वाली स्वर्ण मंदिर मेल गाड़ी संख्या 12903 मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर शाम 3:25 बजे की बजाय ढाई घंटा देरी से 5:45 बजे पहुंची।
विज्ञापन

अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18237 अपने निर्धारित समय से तीन घंटे लेट रही। दिल्ली से चलकर जालंधर जाने वाली लंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14681 मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 3:58 बजे की बजाय 4:40 बजे पहुंची।
विज्ञापन

सहारनपुर- मेरठ से लखनऊ के रास्ते प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14242 चारबाग लखनऊ स्टेशन नहीं जा रही है। यह ट्रेन फिलहाल लखनऊ के अलामनगर रेलवे स्टेशन तक चल रही है। यहां से प्रयागराज जाने के लिए यह ट्रेन यही से रूट परिवर्तन के साथ चल रही है। एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा पैसेंजर ट्रेन भी लेट चल रही हैं, इनमें से दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 64559 शाम 3:38 बजे की बजाय, लगभग आधा घंटा लेट 4:10 बजे पहुंची। दिल्ली से मेरठ आने वाली मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन संख्या 54411 अपने निर्धारित समय शाम 8:23 बजे की बजाय रात्रि 9:20 बजे पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें