मेरठ के रिजवी के अब 1654 रेटिंग अंक हैं जो रूस के अर्टेम (1046), जापान के तोमोयुकी (803) को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचे। रिजवी के अलावा भारत के जीतू राय छठे, ओमप्रकाश मिथरवाल 12वें स्थान पर हैं। महिलाओं में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल में चौथे स्थान पर हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में मेरठ के निशानेबाज रवि कुमार चौथे और दीपक नौवे स्थान पर हैं। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में बागपत के अखिल शेरोन चौथे और संजीव राजपूत आठवें स्थान पर हैं।
मेरठ के ही रवि कुमार चौथे स्थान पर
मेरठ के ही रवि कुमार दस मीटर एयर राइफल में चौथे स्थान पर रहे। रवि के अलावा एक भी भारतीय क्वालीफाई भी नहीं कर पाया। जिसमें मेरठ की सानिया शेख, सिराज शेख भी शामिल हैं। सानिया स्कीट वूमेन और सिराज स्कीट मैन के खिलाड़ी हैं। कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राय और ओमप्रकाश मितरवाल भी क्वालीफाई नहीं कर पाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/