फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख, सलमान, अमीर और अजय देवगन फर्जी बैनामों में गवाह

Wed, 23 Aug 2017 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
डीएम समीर वर्मा और कमिश्नर प्रभाक कुमार
विज्ञापन
एमडीए कर्मचारियों द्वारा सरकारी दस्तावेजों में गड़बड़ी कर करोड़ों की हेराफेरी के मामले की पड़ताल में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। ऐसे प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन जैसे फिल्म स्टारों के नाम के लोगों को गवाह बनाया गया है। माना जा रहा है कि ये सब गवाह भी फर्जी हैं।  
विज्ञापन


दरअसल एमडीए कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से किश्त जमा न होने पर निरस्त हुए प्लॉटों की फर्जी रजिस्ट्री कर डाली गई। पांच से दस करोड़ रुपये के इस गड़बड़झाले की जांच में पूरा प्रकरण सामने आया है। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कराई है। खासतौर पर लोहियानगर में यह खेल सामने आ रहा है। लोहियानगर योजना में शुरुआत में 625 तथा 900 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर भूखंडों का आवंटन किया गया था। काफी प्लॉट निरस्त हुए। एमडीए कर्मचारियों ने अपनी जेब से ही पचास हजार से चार लाख रुपये तक डाल दिए। दो सौ गज के जिस प्लॉट का रेट आज तीस लाख रुपये है, उसके खाते में चार लाख रुपये डालकर उसका एकाउंट दुरुस्त कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

यूं उठाया फायदा

जांच में सामने आया खेल
इस खेल में अपने द्वारा ही खड़े किए गए लोगों को मूल आवंटी बताते हुए उनके नाम रजिस्ट्री कर दी गई। रजिस्ट्री पर लगे फोटो तक फर्जी हैं। दरअसल, पुरानी आवंटनों की फाइल पर मूल आवंटियों के फोटो चस्पा नहीं होते थे। इसी का लाभ उठाया गया। इनमें से काफी प्लॉट तत्काल अन्य लोगों को भी बेच दिए गए।

गवाह भी फिल्मस्टारों के नाम पर
एक बैनामे में एक गवाह का नाम है शाहरुख खान तो दूसरा गवाह है सलमान खान। एक अन्य बैनामे में एक गवाह है अजय देवगन। दूसरे का नाम आमिर खान। जांच में माना जा रहा है कि ये गवाह फर्जी हैं। इनकी जांच होगी। उधर, मामले का भंडाफोड़ होने के बाद एमडीए में इसकी जबरदस्त हलचल रही। दिन भर कर्मचारी भी इसकी जानकारी जुटाते रहे। अन्य योजनाओं में ऐसे मामलों पर भी जांच शुरू हो रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें