फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Murder case: दूसरी शादी की पोल खुलते ही आंखों में खटकने लगी पत्नी, सौतन संग मिलकर पति ने की थी हत्या

Tue, 23 Jan 2024 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में हुए शबाना हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार शबाना की हत्या उसके ही पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 20 दिन पूर्व पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव नाले में फेंक दिया। महिला के परिजनों की शिकायत पर उसकी तलाश में जुटी पुलिस ने युवक और उसकी दूसरी पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव लाहगरा निवासी नाजिम करीब दो माह पूर्व पत्नी शबाना के साथ कुंडा गांव में किराए के मकान में रहने आया था। वह मजदूरी कर और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। इस बीच नाजिम ने अलफिशा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली।

दूसरी शादी की बात पता चलते ही शबाना की पति से अनबन रहने लगी। बाद में नाजिम दूसरी पत्नी को साथ ले आया। इसके बाद उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा होने लगा। पुलिस के मुताबिक अलफिशा के साथ मिलकर नाजिम ने शबाना को रास्ते से हटाने की साजिश रची और दो जनवरी को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

इसके बाद शताब्दी नगर में सेक्टर-4सी स्थित नाले में शव फेंक दिया। शबाना के परिजनों ने उसके बारे में जानकारी की तो उन्हें विवाद के बाद घर छोड़कर चले जाने की बात कहकर गुमराह करता रहा। कई दिन बीतने पर भी शबाना का पता नहीं चला तो उसकी बहन मुस्कान ने परतापुर पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन

शबाना की तलाश में जुटी पुलिस का शक नाजिम की ओर गहराया तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि नाजिम ने अलफिशा के साथ मिलकर शबाना की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

अलफिशा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें