शास्त्रीनगर में कार ने कुत्ते को रौंदा, मुकदमा दर्ज
मेरठ। शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार कार ने एक कुत्ता रौंद डाला है। जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हादसा शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में हुआ है। एक कार ने एक आवारा कुत्ते को कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों की वहां पर भीड़ लगी और उन्होंने कार चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया। इससे पहले बखेड़ा होता कि चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर नौचंदी ने शास्त्री नगर निवासी हार्दिक शुक्ला की तहरीर पर केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। केस दर्ज होने के बाद ही लोगों की सहमति पर पुलिस ने कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि व्यापारी संजय जैन की कार से कुत्ते की मौत हुई है। कार ड्राइवर चला रहा था। सीसीटीवी देखे जाएंगे। एसपी सिटी डॉ एएन सिंह ने बताया कि नौचंदी थाने में केस दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो