फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 20 फीसदी एटीएम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में 20 फीसदी एटीएम की सुविधा
विज्ञापन

मेरठ। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बेशक व्यवस्थित हो गई हों लेकिन एटीएम की सुविधा से काफी हद तक लोग अभी भी वंचित हैं। एटीएम की सुविधा लेने के लिए आज भी ग्रामीण शहरों पर ही निर्भर हैं। सरकारी योजनाओं को भी ग्रामीणों से ज्यादा शहर के लोग लाभ ले रहे हैं। शहर में विभिन्न 14 बैंकों के 530 एटीएम हैं जिनमें 20 फीसदी एटीएम ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैं। सिर्फ पीएनबी एकमात्र ऐसा बैंक है जिसके मर्जर के बाद आंकड़ों में थोड़ा परिवर्तन आया है।
शहरों में लगाए जाते हैं कैंप
बैंकों द्वारा 80 फीसदी कैंप शहर में ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और समाज हित में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाए जाते हैं। ऐसे में बैंकों के समाज हित में किए जाने वाले कार्य नगरों तक ही सीमित रहते हैं। इसके एक बहुत बड़ा तबका आज भी सरकारी योजनाओं की जानकारी से अनजान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक सभी दे रहा समान सुविधा
ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहर में एटीएम की संख्या अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं को देने के उद्देश्य से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक सभी को एक समान सुविधा मुहैया करता है। - संजय कुमार, एलडीएम, मेरठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें