फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर छात्रा का एक साल तक किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। बीए की छात्रा ने एक शादीशुदा युवक पर देह शोषण का आरोप लगाया। युवक एक साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता छात्रा ने बुधवार रात कंकरखेड़ा थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों की इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। कुछ दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी युवक ने छात्रा से शादी की बात कही। इस दौरान वह उसका यौन शोषण करता रहा। छात्रा का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसे जानकारी हुई कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। मामले की जानकारी के बाद छात्रा सकते में आ गई। वहीं आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया। छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उससे लगभग डेढ़ लाख रुपये ले रखे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के घर पहुंची। लेकिन आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि छात्रा के मेडिकल के बाद बयान दर्ज होंगे। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें