फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, बच्चियों को दिया न्याय का आश्वासन

Mon, 06 May 2019 06:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीओ मेडिकल हरिमोहन से बात करतीं महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी जागृति विहार प्रकरण की पीड़ित बच्चियों और उनके परिजनों से मिली। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा का आश्वासन दिया। कहा कि इस पूरे मामले पर वह प्राथमिक रिपोर्ट शनिवार को भेज चुकी हैं। विस्तृत रिपोर्ट सोमवार को आयोग अध्यक्ष को भेजेंगी।

विज्ञापन

 
राखी त्यागी दरिंदगी की शिकार तीन पीड़ित बच्चियों के यहां पहुंचीं। एक बच्ची जहां अपनी मां के साथ बाहर गई थी तो दो बच्चियों से उन्होंने परिजनों के साथ बात की। राखी त्यागी ने बताया कि जो बच्ची बाहर गई है, उसकी बहन ने बताया कि घटना के बाद से उसकी मां सदमे में है, इसलिए वह असुरक्षा के भय से बाहर चली गई हैं। 

वहीं, अन्य दो बच्चियों और उनके परिवार वालों ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर और वीडियो क्लिप के सच को स्वीकार किया है। इससे साफ हो गया है कि बच्चियों का आरोपी विमल चंद ने शोषण किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल हैं, उन्हें बचने नहीं दिया जाएगा। पीड़ित परिवारों को पूरा न्याय दिलाने के साथ सुरक्षा भी दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस की भूमिका है संदिग्ध  
महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि मेडिकल पुलिस की घटना में भूमिका संदिग्ध नजर आई है। अपनी रिपोर्ट में वह यह बात शामिल कर भेजेंगी।

विज्ञापन

शाम को मिली पीड़ितों से 
राखी त्यागी ने बताया कि थाने में काफी समय मुलाकात को लेकर बहस में ही निकल गया। जबकि उन्हें एक जगह और जाना था। जिस कारण वह शाम को पीड़ित परिवारों से मिली। 

आयोग सदस्य को भी की बरगलाने की कोशिश 
सदस्य राखी त्यागी ने बताया कि वह इस मामले में औचक जांच करना चाहती थीं इसलिए वह एसएसपी के पास न जाकर सीधे मेडिकल थाने पहुंचीं और पीड़ित परिवारों के पास चलने को कहा। लेकिन पुलिस आनाकानी करने लगी। एसओ मेडिकल ने इस मामले में चाइल्ड वेलफेयर समिति से बात करने को कहा। जिस पर उन्होंने एसएसपी से बात की तो वे भी बात को टालते नजर आए। इस पर मैंने कहा कि किसी भी एनजीओ से बात करना उनके प्रोटोकॉल में नहीं है। यदि पुलिस नहीं जाना चाहती हैं तो वह स्वयं चली जाएंगी। 

दो बच्चियों के आज होंगे बयान 
मेडिकल पुलिस ने बताया कि एक बच्ची के शनिवार को कोर्ट में बयान हो चुके हैं। जिसका अवलोकन होना बाकी है। वहीं, पीड़ित दो बच्चियों के आज (सोमवार) को बयान कराए जाएंगे। घटना के बारे दोनों पीड़िताएं बयान में बता चुकी हैं। सीडब्ल्यूसी के समक्ष बच्चियों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। बच्चियां अभी डरी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चियों के साथ दो महिला कांस्टेबल सादी वर्दी में हैं, ताकि बच्चियां उनके सामने खुलकर हैवान विमलचंद की सारी करतूत उजागर करे। एक बच्ची ने आरोपी की सारी घिनौनी हरकत महिला पुलिस और चाइल्ड लाइन के निदेशिका अनीता राणा को बताई है।

क्लीन चिट दी, गवाह तो बनाओ
पुलिस के मुताबिक आरोपी विमल चंद के घर पर एक किशोरी (17-18 उम्र) की भी खाना बनाने के लिए आती थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि विमल चंद अपने मकान में बच्चियों से हैवानियत करता था, इसकी उसको जानकारी नहीं है। वह सिर्फ खाना बनाने आती थी। किशोरी का पीड़ित बच्चियों से आमना-सामना कराया गया। बच्चियों ने बताया कि दीदी उनको खाने का सामान देती थी। दीदी को पता था या नहीं, यह तो हमें भी नहीं पता। पुलिस ने इस किशोरी को क्लीन चिट दे दी है। लोगों का कहना है कि किशोरी को क्लीनचिट दी, इससे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन किशोरी को पुलिस गवाह तो बना सकती थी, लेकिन वो भी नहीं किया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें