शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर प्रधानमंत्री व भाजपा के नेताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी पर अमर्यादित झूठे आरोप लगाने पर आक्रोश जताया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और आक्रोश जताया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के नेताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी पर शर्मनाक बेहूदा झूठे अमर्यादित आरोप लगाकर प्रधानमंत्री व लोकतांत्रिक गरिमा को तार-तार किया जा रहा है। चुनाव में केवल वोट प्राप्त करने के लिए इतना नीचे स्तर गिर सकता है। कोई सोच भी नहीं सकता।