फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में विवाहिता को बंधक बनाकर पांच दिनों तक दुष्कर्म, दो साल की मासूम को सिगरेट से दागा

Wed, 07 Aug 2019 12:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी समेत अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने हरिद्वार के एक आश्रम में बंधक बनाकर उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि आरोपी ने उसकी दो साल की बेटी को सिगरेट से दागा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक कॉलोनी निवासी इस पीड़िता ने नई मंडी पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह 30 जून को अपनी दो वर्षीय पुत्री को साथ लेकर जनकपुरी में अपनी मौसी के यहां जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह विश्वकर्मा चौक पर टेंपू का इंतजार कर रही थी, तो उसी समय उसके मोहल्ले का ही आरोपी युवक बाइक से वहां पहुंचा। आरोपी उसे और उसके पति को अच्छे से जानता था। युवक ने कहा कि वह भी जनकपुरी की तरफ ही जा रहा है और वह उसे छोड़ देगा। विवाहिता अपनी बच्ची को लेकर आरोपी युवक की बाइक पर बैठ गई।

आरोप है कि कुछ दूर जाकर आरोपी ने बाइक रोक दी। उसने गर्मी होने का बहाना कर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। उसके पीने के बाद विवाहिता को नशा हो गया। जब उसे होश आया, तो उसने अपने आपको एक आश्रम में बंधक पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने विवाहिता के साथ वहां पर पांच दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी युवक उसकी पुत्री को सिगरेट से दागता था और पीड़िता की सरियों से पिटाई करता था। आरोपी ने उसकी पुत्री को उससे अलग रखा। आरोपी उसे लगातार नशा देता रहा। एक दिन वह मौका पाकर वहां से भाग आई। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई।

विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली है। आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा है कि यदि उसने कोई कार्रवाई की तो वह उसकी वीडियो को वायरल कर देगा। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। नई मंडी पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें