फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले दोस्ती... फिर अगवा कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 02:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
इसी कार में महिला को अगवा किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कार सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला भावनपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली हैं। जो एक निजी अस्पताल में काम करती हैं।

विज्ञापन


मेडिकल पुलिस के अनुसार, सोमवार रात को महिला अस्पताल से निकली थीं। तभी माछरा निवासी रजत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला को अगवा कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि कार में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात महिला को बेसुध हालत में मेडिकल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मेडिकल थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही ने ट्रैफिक कार्यालय में पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी पहले से महिला से मोबाइल पर बात करता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: रुपये के लेन-देन को लेकर संघर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव, भागकर बचाई जान, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की थी। इसके बाद उसने सोमवार रात को अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला को अगवा कर लिया। वे महिला को अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें