फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंधी-तूफान से सरधना क्षेत्र में भारी नुकसान, रातभर ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, आम की फसल को भी बड़ा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बृहस्पतिवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने सरधना नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को उमस और गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर के तहसील रोड, कालंद चुंगी और चौड़ा रास्ता क्षेत्र में आंधी के चलते कई बिजली के खंभे धराशायी हो गए। तीन ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। तहसील रोड पर बिजली लाइन का एक जोड़ा टूट गया, नवाबगढ़ी समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था को क्षति पहुंची। कई स्थानों पर बिजली के तार खेतों और सड़कों पर गिर गए। इसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर निगम ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। सुबह होते ही ऊर्जा निगम की टीमें मरम्मत कार्य में जुट गईं। दिनभर चले अभियान के बाद नगर क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तक मरम्मत कार्य जारी रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार छुर, कपसाड़, झिटकरी और मंढियाई क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ, जहां कई पोल टूट गए और ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम की फसल को भी नुकसान
आंधी-तूफान का असर आम उत्पादकों पर भी पड़ा। तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में कच्चे आम जमीन पर गिर गए और कई पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। इससे बाग मालिकों और ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बाग ठेकेदार मुस्तकीम ने बताया कि बेमौसम आंधी ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। कई गांवों में पेड़ और बड़ी टहनियां सड़कों पर गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने स्वयं रास्तों से अवरोध हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें