फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कड़ाके की ठंड, पांच जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। साल का अंतिम दिन सीजन में सबसे सर्द रहा। नए साल का आगाज भी बर्फीली ठंड के साथ होगा। दो जनवरी तक राहत के आसार नहीं हैं। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में पांच जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का दौर जारी है। यह अगले 24 घंटे तक रहेगा। चार जनवरी को सक्रिय हो रहे विक्षोभ का असर इस क्षेत्र में कम पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं से वेस्ट यूपी में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। साल का अंतिम दिन 31 दिसंबर साल में सबसे सर्द रहा है। यहां तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। सर्द मौसम में मंगलवार को लोग कांपते रहे। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ने वाला है।

पिछले आठ दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
24 21.3 10.0
25 23.4 9.1
26 24.8 7.8
27 14.1 11.1
28 16.0 12.6
29 17.4 11.9
30 16.0 12.3
31 13.5 9.0


आठ दिन में 7.8 डिग्री गिरा पारा
पिछले आठ दिन में दिन के तापमान में करीब 7.8 डिग्री की गिरावट आ गई है। जब तापमान 15 डिग्री के नीचे आ जाए तो सर्दी का सितम और भी ज्यादा बढ़ जाता है। एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर 90, गंगानगर 75, पल्लवपुरम 65, दिल्ली रोड 105, बेगमपुल पर एक्यूआई 88 दर्ज किया गया। अब शहरवासी साफ हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें