विशेषज्ञों के अनुसार, एनसीआर में दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है। हवा की गति धीमी होते ही स्मॉग फिर से बढ़ जाएगा। प्रदूषण का यह स्तर सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अधिक नुकसानदायक है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक हवा की रफ्तार हल्की तेज रहेगी, जिससे ठंड बढ़ने के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
यह रहा प्रदूषण का हाल
बुलंदशहर- 351
बागपत -317
गाजियाबाद- 388
ग्रेटर नोएडा- 401
हापुड़- 339
मुजफ्फरनगर -305
नोएडा -420
मेरठ- 277
गंगानगर- 232
जय भीम नगर- 310
पल्लवपुरम- 299
दिल्ली रोड- 288
बेगम पुल- 297