फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मेरठ के खरखौदा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म, फिर सामने आई पुलिस की लापरवाही

Wed, 03 Aug 2022 02:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खरखौदा के लोहियानगर थानाक्षेत्र में एक दूसरे समुदाय के युवक ने सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में 20 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस से मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे खरखौदा में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़ित बच्ची के परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने पूरे मामले में लापरवाही दिखाई। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा क्षेत्र के लोहिया नगर में मंगलवार देर शाम एक युवक ने दूसरे संप्रदाय की सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए 20 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया। 

यह भी पढ़ें:  UP: भजन गाने से नाराज उलमा को दिया जवाब तो कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं फरमानी नाज, अब खड़ी हुई ये मुश्किल
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजली बंबा चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में मंगलवार देर शाम एक सात साल की बच्ची अपने मकान के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पहुंचे पड़ोस के एक युवक ने उसे दुकान से कुछ सामान लेने के लिए भेजा। सामान लेकर जैसे ही वह युवक के पास पहुंची तो वह उसे जंगल की ओर ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया।

शाम को रोते-बिलखते बदहवास हालत में बच्ची घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची की मां ने इस मामले में दूर मदरसे में नौकरी कर रहे अपने पति को दी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बच्ची का पिता घर पहुंचा जिसके बाद पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर थाने गए। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में आरोपी युवक को नामजद करते हुए दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने 20 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें