फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादरपुर के निकट गंगनहर में समानें से बची मिनी बस-जिसमें सवार थे एक परिवार समेत 16 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में मिनी बस के चालक समेत सात लोग घायल
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग शनिवार शाम टाटा सूमो कार की टक्कर लगने से मिनी बस का संतुलन बिगड़ गया। बस पटरी किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए नहर किनारे जाकर पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें चालक समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिनी बस दिल्ली से एक परिवार को लेकर हरिद्वार जा रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली के तेलीवाड़ा निवासी पवन गुप्ता पुत्र रवीश कुमार गुप्ता शनिवार शाम परिवार के साथ मिनी बस में सवार होकर गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से होते हुए हरिद्वार जा रहा था। मिनी बस को शालीमार गार्डन निवासी शंकरलाल चला रहा था। बहादरपुर गांव के निकट खतौली की तरफ से आ रही टाटा सूमो की टक्कर लगने से मिनी बस अनियंत्रित होकर पटरी के किनारे बनी रेलिंग तोड़ते हुए नहर किनारे खडे़ एक पेड़ से जा टकराई, जिससे मिनी बस पानी में समाने से बच गई। मिनी बस में चालक समेत 16 लोग सवार थे। हादसे के बाद सूमो चालक मौके से अपना वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मिनी बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया। मिनी बस में पवन, उसकी पत्नी वर्षा, अमित, अमित गुप्ता पुत्र नरेश, पायल गुप्ता पत्नी रिंकू गुप्ता, चारू पुत्री पवन, आरती गुप्ता पत्नी भूपेंद्र का सीएचसी में उपचार कराया गया। वहीं, पवन व चालक शंकरलाल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें