फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानलेवा हमला-पथराव में परिवार के सात घायल, फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नवंबर को हुए झगड़े को लेकर दूसरे पक्ष ने किया हमला
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर और पुलिस ने अपनी ओर से दो मुकदमे किए दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी


फलावदा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव गडीना में छह नवंबर को हुए झगड़े को लेकर शुक्रवार को गांव निवासी गौरव कुमार पर कुछ लोगों ने हमला किया। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पूरे परिवार पर पथराव, लाठी-डंडों से जानलेवा किया और कई राउंड फायरिंग की। इसमें परिवार के सात लोग घायल हो गए। वारदात से गांव में दहशत व्याप्त हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

गौरव की ओर से मोहित, मोनू, प्रधान पति अमित, बिट्टू, नितिन, अभिनव के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अपनी ओर से भी दोनों पक्षों पर बलवे आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव गडीना निवासी आकाश कुमार ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शुक्रवार सुबह सात बजे उनका भाई गौरव कुमार गन्ना डालने के लिए बाइक से जंगल जा रहा था। जैसे ही गौरव दूसरे पक्ष मोहित आदि के घर के सामने पहुंचा तो सात आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला करर दिया। इससे गौरव बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ाा। गौरव के परिवार के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर पथराव और फायरिंग की। इसमें परिवार के महकार, आकाश, मनीष, राहुल, चीकू व विकास आदि भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा


पुलिस के सामने ही पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों में तनाव बढ़ता देख सीओ भी मौके पर पहुंच गए तथा आसपास के थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया गया।



छह नवंबर को मोहित पक्ष ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

छह नवंबर को मोहित पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वह शाम 8:30 बजे घर के बाहर खड़ा था। आरोप था कि तभी आकाश, गौरव, महकार, राजकुमार, राहुल, चीकू व विकास ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियारों, लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

सीओ मवाना अभिषेक पटेल का कहना है कि छह नवंबर की घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी घटना को लेकर शुक्रवार को हमला किया गया है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के अलावा पुलिस बलवे की भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
-
जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पांच महिला समेत नौ घायल
दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया रेफर



संवाद न्यूज एजेंसी



सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार को इकराम और यामीन पक्ष दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इरम और अबरार को हालत गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



इकराम पक्ष ने तहरीर में बताया कि उसने कई साल पहले जाहिर से गांव में जमीन खरीदी थी। जिसका बैनामा उनके पास है। शुक्रवार को वह उस जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी बीच यामीन पक्ष ने आकर निर्माण करने पर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

यामीन पक्ष ने आरोप लगाया कि जाहिर ने उसकी जमीन धोखे से अपने नाम कराकर इकराम पक्ष को बेच दी। इस पर उन्होंने कोर्ट से स्टे भी लिया हुआ है। स्टे के बावजूद इकराम पक्ष ने विवादित जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। जब वह थाने से दस्तावेज दिखाकर घर जा रहे थे तो उन पर हमला कर दिया गया। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष इकराम पुत्र इस्लाम, शाहरुख, साहिल पुत्र इकराम, यासमीन पुत्री इकराम, अबरार पुत्र यामीन, गुलफशा पत्नी शाहरुख, परवीन पुत्री जाकिर, इरम पत्नी अबरार, शाहनवाज पुत्री यामीन घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें