फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: घर में सोया था परिवार, अचानक भरभरा कर गिरा मकान, हादसे से मची चीख-पुकार, सात लोग घायल

Fri, 29 Jul 2022 05:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अचानक भरभरा कर मकान गिरा तो चीख-पुकार मच गई। वहीं धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और किसी तरह सभी को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बारिश के बाद भरभरा कर गिरा मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में मूसलाधार बारिश के चलते निर्माणाधीन मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे दबने से दंपती सहित उनके पांच बच्चे घायल हो गए। वहीं धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जानकारी के अनुसार कस्बा खिवाई निवासी मौसम पुत्र ओसफ अली का मकान प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बन रहा था। मकान बनाने के लिए काफी समय से उसे तीसरी किस्त न मिलने पर उसने रिश्तेदारों की मदद से निर्माणाधीन मकान पर गार्डर व सिल्ली की छत डाल ली और परिवार के साथ रहने लगा। 

वहीं शुक्रवार तड़के हुई तेज बारिश के चलते मकान की छत से पानी की निकासी नहीं हो पाई। जिसके कारण मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के वक्त मौसम अपने परिवार के साथ अंदर ही सोया हुआ था। वहीं धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मानव तस्करी के खुले चौंकाने वाले राज, पुलिस अफसर भी हैरान, ये बड़ा लालच देकर लाते थे गरीबों के बच्चे
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौसम व उसकी पत्नी शोकिना, बेटे अबूजर, फैजान, शहजान बेटी सुमैया व आफिया को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से शहजान व आफिया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें