सरधना। थाने में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते नायब तहसीलदार भपेन्द्र कुमार सिंह। संवाद
मवाना/सरधना। उपजिलाधिकारी दीपक माथुर व सीओ अभिषेक पटेल ने थाना समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। सात शिकायतों में से तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। थाना समाधान दिवस में धर्मपाल सिंह खेडी मनिहार ने पुत्र व पुत्रवधु को मकान से बेदखल करने, रविंद्र पाल ततीना ने चकरोड पर अवैध कब्जा होने से रोकने, सीलम सिंह किशनपुर बिराना सरकारी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने, उस्मान मोहल्ला काबली गेट विपक्षियों पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देना आदि शिकायतें की।
सरधना में नायाब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें दोनों राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। अधिकारियों ने मौके पर ही राजस्व और पुलिस विभाग ने दोनों पक्षों को पैमाइश के लिए जानकारी की। बाकी मामलों के जल्द निपटारे का आश्वासन दिया।