फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेत खनन प्रकरण में सात आरोपी गिरफ्तार, दो पक्षों में जमकर हुआ था संघर्ष

Tue, 03 Nov 2020 10:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने सोमवार को सठेड़ी गंगनहर में रेत खनन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रतनपुरी थानाक्षेत्र में सोमवार को सठेड़ी गंगनहर में रेत निकालने को लेकर गांव मौहम्मदपुर माफी निवासी दो पक्ष के लोगों में जमकर धारदार हथियार चले थे, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से छह लोगों को पकड़ा था, जबकि मौके पर खड़े चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी सीज किया गया था।

मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में प्रकाश में आए एक अन्य सैफ अली पुत्र मोहर्रम चांद निवासी मौहम्मदपुर माफी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी सात अभियुक्तों भोला उर्फ मुशर्रफ पुत्र अब्दुल करीम, माजिद पुत्र अब्दुल अजीज निवासीगण मौहम्मदपुर माफी तथा मौहम्मद अली एवं मौहम्मद मियां पुत्रगण नसीम, दिलबर पुत्र रियाजुल निवासीगण कमालपुर थाना शाहपुर तथा दूसरे पक्ष से जावेद उर्फ मिस्बा पुत्र शाकिब एवं सैफ अली पुत्र मोहर्रम चांद निवासी मौहम्मदपुर माफी को जेल भेजा है। मंगलवार को भी गंगनहर पर पुलिस टीम तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें