फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट डाकघर में सर्वर डाउन, रजिस्ट्री और डाक के काम हुए बाधित

विज्ञापन
कैंट डाकघर में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट नहीं होने से लगी लोगों की भीड़
विज्ञापन
- रक्षाबंधन पर राखियों के पार्सल भी हुए प्रभावित, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैंट डाकघर में शुक्रवार को भी सर्वर डाउन की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिकतर डाक पार्सल नहीं हो सके। ऐसे में मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को लाइन में लगाए रखा। वहीं एसएसपी डाकघर मेरठ मंडल जितेंद्र कुमार ने कहा कि नया सॉफ्टवेयर लांच होने के बाद से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क की समस्या से जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
शुक्रवार को बहुत से लोग राखी और अन्य जरूरी कागजात डाक कराने कैंट डाकघर पहुंचे थे। यहां सुबह से लाइन में लगने के बाद भी लोगों को काम नहीं हुआ तो इससे वो नाराज हो गए। कई लोगों की तो कर्मचारियों से बहस भी हुई। इसको लेकर डाकघर में मौजूद लोगों ने डाकघर के कामकाज पर भी सवाल उठाए। कैंट प्रधान डाकघर आरसी राना ने बताया कि रजिस्ट्री का कार्य जारी रहा सर्वर डाउन की समस्या थी। आरएमएस द्वारा रजिस्ट्री की गई। डाकघर में रोजाना 170 से 200 लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन अधिकतर को नंबर न आने पर लौटना पड़ रहा है। डाक सेवा से राखी न पहुंचने में कुछ लोग प्रभावित रहे। रक्षा बंधन के त्योहार के चलते लोगों को निजी कंपनी के कूरियर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

एक सितंबर के बाद नहीं होगी रजिस्ट्री
डाक पहुंचाने के लिए स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री की सुविधा दी जाती है। अधिकारियों के अनुसार एक सितंबर से डाक रजिस्ट्री बंद हो जाएगी। उपभोक्ता सिर्फ स्पीड पोस्ट करवा पाएंगे। डाक रजिस्ट्री का सरकारी काम में प्रयोग होता है। उसी की डिलिवरी होती है, जिसके नाम नाम होती है। इसके अलावा स्पीड पोस्ट ब्लड रिलेशन में जारी की जा सकती है। हालांकि स्पीड पोस्ट का खर्च ज्यादा रहता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्वर डाउन रहा। इस वजह से रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट नहीं ली जा रही है। फिलहाल लेनदेन संबंधी सेवाएं जारी हैं। - जितेंद्र सिंह, एसएसपी डाकघर, मेरठ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें