मेरठ। ब्रजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड्स लोहिया नगर में रविवार को भारत विकास परिषद के नर सेवा नारायण सेवा ने 30 दृष्टिबाधित बच्चों को दोपहर का भोजन कराया। शाखा की सम्मानित सदस्य सुमन साहनी ने यह आयोजन कराया। इसके अतिरिक्त ईशान चुग की ओर से दान राशि प्रदान की गई। अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, राजीव शर्मा, राजन कपूर, बबिता कपूर, विनय चुग, जुगल किशोर साहनी और रितिका साहनी मौजूद रहे। संवाद
38 यूनिट रक्त किया दान
मेरठ। भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा ने रविवार को भाग्यश्री हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 38 यूनिट रक्त दान किया गया। शाखा से मुकुल अग्रवाल, पंकज गोयल, संजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, आशीष गोयल, हरिशंकर बिंदल, वंश सिंगल, सुषमा राठी की ओर से रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में शाखा संरक्षक आलोक भटनागर, मुकुल अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष पंकज गोयल, शाखा सचिव जितेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र राठी, पूजा बंसल, अमित सिंघल, काजल राठी व प्रीति बिंदल का सहयोग रहा। इसके साथ ही खिचड़ी प्रसाद वितरण पुलिस स्ट्रीट सदर मेरठ कैंट में शाखा के कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर बिंदल द्वारा किया गया। संवाद
अध्यक्ष डॉ. आलम सिंह पवार ने किया ध्वजारोहण
मेरठ। गढ़वाल सभा भवन में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण अध्यक्ष डॉ. आलम सिंह पवार, महामंत्री राकेश बसलियाल और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने तिरंगा फहराया। पांडव नगर कम्युनिटी हॉल में छात्राओं व उत्तराखंड की महिलाओं ने उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक मंत्री नीलम पंत ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन वीर सिंह रावत, मुख्य अतिथि जेएन रतूड़ी, विशिष्ट अतिथि पार्षद सुमित मिश्रा, अनिल नौटियाल, ओपी रतूड़ी, विश्वमोहन नौटियाल, सोहन सिंह कैंतुरा, अनूप यादव, हरेंद्र सिंह रावत, डाॅ. अमर सिंह राणा, विद्या प्रकाश बिंजोला ने छात्रों के इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने पर छात्रों का उत्साह बढ़ाया।