फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
सरधना। भ्रष्टाचार निवारण रेगुलेशन फ्रंट की ओर से राम तलैया मंदिर चौक पर प्रेसवार्ता आयोजित कर न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भ्रष्टाचार निवारण रेगुलेशन फ्रंट ने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने 29 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में अध्यक्ष दीपक निराला के साथ कथित अभद्रता का मुद्दा उठाया। उन्होंने विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव निर्दोष कुमार ने आरोप लगाया कि संस्था ने अनियमितताओं के दस्तावेज एकत्र किए। दीपक निराला ये दस्तावेज अधिशासी अधिकारी को सौंपने बोर्ड बैठक में पहुंचे। आरोप है कि कर्मचारियों ने उन्हें धक्का-मुक्की कर सभागार से बाहर कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वक्ताओं ने कहा, शिकायतों का जवाब तथ्यों और दस्तावेज से दें। संगठन ने बड़ी जनसभा कर आंदोलन की रणनीति घोषित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जेम पोर्टल से ई-रिक्शा, स्ट्रीट लाइट, ट्रैक्टर व मशीनों की खरीद में करीब 50 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता का आरोप लगा। संगठन ने करोड़ों रुपये के नाला निर्माण और दस वर्षों में 10 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों में अनियमित भुगतान की जांच मांगी। लगभग 55 करोड़ रुपये के पाइपलाइन कार्य, वाहनों की मरम्मत, डीजल खर्च व सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान की जांच रखी गई। तहसील रोड स्थित कूड़ाघर में बार-बार कार्य दर्शाकर भुगतान, अमृत योजना के तहत तालाब के कार्यों में दो बार टेंडर व भुगतान के आरोपों की जांच भी रखी गई। कांग्रेस नेता जितेंद्र पांचाल ने पालिका के कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें