फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने धुना, जमकर हुआ बखेड़ा

Sun, 24 Sep 2017 10:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
पति के साथ प्रेमिका को देख पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन
बिजनौर में प्रेमिका के साथ घूम रहे एक युवक को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। नजीबाबाद मार्ग स्थित मयूर विहार में रहने वाले सोनू वर्मा ने पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन


दोनों के एक बच्चा हैं। पुलिस के मुताबिक युवक रुड़की में नौकरी करता था। वहां उसके एक युवती के साथ प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शुक्रवार को युवक प्रेमिका को लेकर बिजनौर आया था। इसकी सूचना पर पहली पत्नी ने रोडवेज बस स्टैंड के पास दोनों को पकड़ लिया और जमकर खबर ली। ससुर को बुला भी लिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। ससुर ने भी बेटे की जमकर पिटाई की। 

पढ़ें : छात्रा ने पुलिस के सामने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत, देखें तस्वीरें

युवक और उसकी प्रेमिका बसपा कार्यालय में पहुंच गए। पत्नी ने दोनों को वहां भी खरी-खोटी सुनाई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। कोर्ट मैरिज करने के दौरान उसे मालूम नहीं था कि वह शादीशुदा है। पहली पत्नी ने तहरीर दी है। शहर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह के मुताबिक युवक और उसकी नई पत्नी को थाने में बैठा रखा है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें