फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड से पहले दोस्त को भेजा मेल, लिखा... मरने के बाद मेरी पत्नी को...

Sat, 12 Aug 2017 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कारोबारी ने किया सुसाइड
विज्ञापन
मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा ने अपने लैपटॉप से दोस्त को सुसाइड नोट ई-मेल किया था। पुलिस ने कारोबारी के लैपटॉप की जांच की तो यह बात सामने आई। लैपटॉप कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कारोबार में घाटा होने या फिर कोई अन्य वजह की गहनता से पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक कारोबारी ने अपने लैपटॉप में अंग्रेजी में सुसाइड नोट टाइप कर अपने दोस्त विशाल घई को ई-मेल किया था। सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं अब जा रहा हूं, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। इस मेल को पुलिस और घर वालों तक पहुंचा देना। तुम्हारा भाई बहुत सपोर्ट रहा, मगर कुछ कर नहीं पाया इस लाइफ में। अब और हिम्मत नहीं है यार’। ‘भाई एक मिंटू के अलावा और कोई लाइफ में नहीं है। लाइफ में वो दूर है, हो सके तो टच में रहना’।   अपनी पत्नी का नाम लिखते हुए लिखा कि ‘हो सके तो रितु के टच में रहना, अपकंट्री का देख लेना, यदि कोई समस्या आए तो उसके लिए मिंटू को भी मेल भेज रहा हूं। फाइनेंस के बारे में भी देख लेना’। साथ ही लिखा है कि ‘पिस्टल को बेचकर पैसा मिल जायेगा कुछ, बाकी बस एक और बात ध्यान रखना कि मेरे जनाजे के बाद ऊपर वाले शमशान घाट भी ना वो आएं तो मेरी आत्मा को शांति मिलेगी’।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और मां बेहोश हुईं

पिस्टल
रजनीश की मौत का पता चलते ही उनकी पत्नी रितु, मां और एक भाई भी मौके पर पहुंचे। पत्नी और मां शव देखकर बेहोश हो गईं। पुलिस ने बताया कि कारोबारी के एक भाई दुबई में रहते हैं और अन्य दो भाइयों का मेडिकल का काम है। रजनीश के एक बेटा और एक बेटी हैं। कारोबारी रजनीश की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विशाल जैन और अन्य कारोबारी भी पहुंचे
रजनीश द्वारा आत्महत्या करने का पता चलने पर शांति निकेतन विद्यापीठ के मालिक विशाल जैन के साथ अन्य कारोबारी भी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि रजनीश की पत्नी रितु सरधना के जिस सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य हैं, वह विशाल जैन का है।

नहीं था कोई कर्मचारी
पुलिस के अनुसार रात में दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। कारोबारी ने कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर टेबिल की तरफ गिरे। ढाई या तीन फीट की दूरी पर पिस्टल भी पड़ी हुई थी। अन्य कोई कर्मचारी रोजाना की तरह ऑफिस में होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एएसपी कैंट अंकित मित्तल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें