फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलवायु परिवर्तन पर संगोष्ठी, छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समाज विकास संस्थान के निदेशक डॉ. के. के. तोमर मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

डॉ. तोमर ने छात्राओं को जलवायु परिवर्तन से जुड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर जानकारी दी और जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अंजू रानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में शिक्षिकाएं अंजू वर्मा, अलका ऐरन, मीनाक्षी शर्मा और संगीता राज उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त, विद्यालय की शक्ति मंच की छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर जागरूकता रैली निकाली, जिसे प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो लिखित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें