फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज होंगे सेमीफाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें धैर्य-कार्तिक, कुणाल- अभय, दिव्य-आरोहन और रिहान व ध्रुव की जोड़ी ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए पहले मैच में रिहान-ध्रव ने दीपांशु और आदित्य को हराया। दूसरे मैच में वैभव और अरनव ने शौर्य और उमंग को हराया। तीसरे मैच में आईश-अवि ने उत्तम-तोहिदूर की जोड़ी को हराया। चौथे मैच में अभय व कुणाल ने आरिश व केशव को हराया। पांचवें मैच में अजहर व शिव ने विपुल-नितेश को हराया।
छठे मैच में धैर्य-कार्तिक ने कबीर व सुभान को हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच में रिहान-ध्रुव ने विपुल-नितेश को हराया। दूसरे मैच में दिव्य व आरोहन ने आईश व अवि को हराया। तीसरे मैच में धैर्य व कार्तिक ने आरिश व केशव को हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में कुणाल व अभय ने वैभव व अरनव को हराया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। मंगलवार को सब जूनियर व जूनियर दोनों वर्ग के फाइनल होंगे। दोपहर 3:30 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें