फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंगलपांडे नगर में घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडे नगर में तीन युवकों ने घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर एक युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। मेडिकल थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलपांडे नगर निवासी रामअवतार ने बताया कि उसके घर के बाहर गंगानगर निवासी कुलदीप, मुकुल व जसवीर अपने एक साथी के साथ आए। वे गाली गलौज करने लगे। घर पर मौजूद काजल ने बाहर आकर विरोध किया। इस पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग गए। मेडिकल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। रामअवतार की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप, मुकुल, जसवीर और अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें