फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए महिला कबड्डी टीम का चयन

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ट्रायल देती कबड्डी की
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दो अगस्त से आगरा में होगा। प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरठ मंडल के ट्रायल हुए। इस दौरान मेरठ की टीम में शामिल होने के लिए महिला खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक दांव पेंच दिखाए। ट्रायल प्रक्रिया में मेरठ, बागपत, गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों से आईं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। इसके बाद टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में रेडर ने अपनी रेड से और डिफेंडर ने रेडर को दबोचकर अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल के बाद चुनी गई टीम में हिमांशी, अनुष्का शर्मा, संजना, साक्षी, वंशिका धामा, अक्षिता चौधरी, झलक, प्रीति कश्यप, कोमल कश्यप, प्रियंका, आरती, मुस्कान, प्रीति और दिव्या को शामिल किया गया। आरक्षित खिलाड़ियों में दीपाली और माही नागर शामिल की गईं। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास कुमार मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

मेरठ..कंवलजीत..मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ट्रायल देती कबड्डी की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें