फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रायल के बाद मंडलस्तरीय कुश्ती टीम का चयन

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कुश्ती की मंडलीय प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश सोपर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती का
विज्ञापन
प्रदेशस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के हुआ ट्रायल, मेरठ समेत छह जिलों से पहुंचे पहलवान
विज्ञापन

दस प्रकार के भार वर्गों में हुआ चयन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया।
मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ के पहलवान शामिल हुए। 50 पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल के लिए मेरठ मंडल की टीम चुनी गई। चुनी गई टीम में ग्रीको रोमन के लिए 48 किलोग्राम भार वर्ग में गौतमबुद्धनगर के टीटू यादव, 51 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य, 55 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक, 60 किलोग्राम भार वर्ग में देव, 65 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन, 71 किलोग्राम में प्रतीक, 80 किलोग्राम भार वग्र में प्रशांत और 92 किलोग्राम में आशीष का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री स्टाइल में 41 किलोग्राम भार वर्ग में गौतमबुद्धनगर के आरव, 48 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के ईशु, 51 किलोग्राम में अनिरुद्ध, 55 किलोग्राम भार वर्ग में युगांक, 60 किलोग्राम में गौतमबुद्धनगर के हर्ष, 65 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक, 71 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के रेहान, 80 किलोग्राम में गौतमबुद्धनगर के विशाल, 92 किलोग्राम में मेरठ के यश चौधरी का चयन किया गया। चयनित टीम को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दीं।

मेरठ..कंवलजीत..कुश्ती की मंडलीय प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश सोपर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें