फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद के जन्मोत्सव पर लगेगा नेत्र शिविर

विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा प्रेस वार्ता कर कैंप के संबंध में जानकारी देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। सांसद चंदन चौहान के प्रतिनिधि युगांश राणा ने पालिका अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सांसद चंदन चौहान जन्मोत्सव पर 23 अगस्त को राष्ट्रीय लोकदल एवं सांसद समर्थकों द्वारा एक सामाजिक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सांसद का जन्मदिन केवल औपचारिक शुभकामनाओं तक सीमित न रहकर जनसेवा को समर्पित रहेगा। इसी कड़ी में 23 अगस्त को राफन चौराहे पर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मेरठ से डॉक्टरों का एक विशेष पैनल पहुंचेगा, जो मरीजों की आंखों की जांच करेगा। साथ ही जिन मरीजों को ऑपरेशन या अन्य इलाज की आवश्यकता होगी, उनका उपचार भी पूर्णतः निशुल्क कराया जाएगा। इस मौके पर अर्जुन काली, मेहरपाल काकरान, शरद पंवार, कामेश गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें