फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल के मासूम का कंकाल देख मां और बुआ बेहोश

Sun, 13 Aug 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
नौ साल के मासूम की हत्या
विज्ञापन
टीपनीगर थाना क्षेत्र से एक माह पहले अपहृत नौ वर्षीय छात्र का कंकाल शनिवार सुबह पूठा गांव के जंगल में रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। छात्र की मां और अन्य परिजनों ने कपड़ों से पहचान करते हुए पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिवपुरम में हरिदर्शन स्कूल के पास साहब सिंह परिवार के साथ रहता है। जिसका नौ वर्षीय बेटा भोला कक्षा तीन का छात्र था। छह जुलाई को छात्र लापता हो गया था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह भोला की बुआ राजेश पूठा गांव के जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान महिला ने कंकाल देखकर शोर मचा दिया। सूचना पर एसओ टीपीनगर ब्रिजेश शर्मा पहुंचे। एसओ का मानना है कि बच्चे की हत्या गला काटकर अंजाम दी गई। डीएनए टेस्ट से ही पहचान हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

मां और बुआ बेहोश

मेरठ पुलिस
बच्चे के कपड़े देखकर उसकी मां और बुआ भी बेहोश हो गई। रोते हुए क हा कि मेरे लाल की गला काटकर हत्या कर दी। बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसका यह हाल कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि बच्चे का कंकाल मिला है। डीएनए टेस्ट से पता चलेगा कि कंकाल उसी बच्चे का था या नहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें