फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का सुसाइड नोट पढ़... पत्नी ने सौतेले पिता और भाइयों के खिलाफ उठाया कड़ा कदम

Sun, 13 Aug 2017 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पत्नी ने लिया सौतेला पिता के खिलाफ एक्शन
विज्ञापन
बच्चा पार्क स्थित तिरुपति प्लाजा में स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा (40) की आत्महत्या मामले में प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी रितू सखूजा ने लालकुर्ती थाने में रजनीश के सौतेले पिता और दो सौतेले भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के दालमंडी निवासी रजनीश सखूजा (40) पुत्र अशोक सखूजा का तिरुपति प्लाजा में तीसरी मंजिल पर ऑफिस है। सूरजकुंड में ग्लोबल ओरा स्पोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के नाम से शोरूम है। वहीं परतापुर में स्पोर्ट्स फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार रात को रजनीश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। एसओ लालकुर्ती देवेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी रितू सखूजा ने रजनीश के सौतेले पिता अशोक सखूजा और दो सौतेले भाई राजीव व संजीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ का कहना है जांच कर गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos

सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार

कारोबारी ने इसी पिस्टल से खुद को मारी थी गोली
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को स्पोर्ट्स कारोबारी का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बेटी और बेटा शव से लिपटकर रोते रहे। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

यह मामला बताया
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि रजनीश का सौतेले पिता और भाइयों से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। उन्होंने कई बार बैठकर बात करनी चाही। लेकिन वह लोग इस पर राजी नहीं हुए। उन लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 

ऊपर की मंजिल पर रहते हैं
एसओ लालकुर्ती ने बताया कि रजनीश के लैपटाप से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला। जो कि उसने अपने दोस्त विशाल घई को मेल किया था। उसमें लिखा था कि एक बात ध्यान रखना मेरे जनाजे के बाद ऊपर वाले श्मशान घाट भी न आएं। वो आए तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में ऊपर वालों का मतलब सौतेले पिता और भाई से है।
विज्ञापन

अपने पिता के अकेले थे रजनीश

कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस सख्त
एसओ लालकुर्ती के अनुसार रजनीश अपने पिता के अकेले पुत्र थे। पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी अशोक से की। उनके तीन सौतेले भाई हैं। एक सौतेला भाई दुबई में रहता है। जबकि दो सौतेले भाई और पिता दाल मंडी स्थिर घर की दूसरी व तीसरी मंजिल पर रहते हैं। एसओ ने बताया कि यह मकान अशोक सखूजा के नाम है। मकान को लेकर कई बाद विवाद हुआ था। मकान के ऊपर के टॉयलेट का गंदा पानी आता था। इसका रजनीश ने विरोध किया था। रजनीश ने 50 हजार रुपये खर्च कर टायलेट सही कराया। लेकिन फिर भी समस्या बनी रही। एसओ ने बताया कि सूरजकुंड और बच्चा पार्क ऑफिस की बिल्डिंग रजनीश की है। जबकि फैक्ट्री नोएडा निवासी विशाल घई की पार्टनरशिप में है। पत्नी रितु ने पुलिस को बताया कि सौतेले भाइयों ने बेगमबाग का भी मकान कब्जा लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें