फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी हरवीर पुलिस हिरासत में। (स्त्रोत पुलिस) परीक्षितगढ।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। चार दिन पूर्व परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर स्थित बिजली घर पर सिक्योरिटी गार्ड ने रात्रि में एक महिला की कनपटी पर राइफल रखकर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को किठौर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि महिला अपनी मां के साथ घरों में खाना बनाने का काम करती है। चार दिन पूर्व नगर के बिजली घर पर तैनात गांव अहमदपुरी निवासी सिक्योरिटी गार्ड हरवीर ने खाना बनाने के लिए फोन कर उसे बुलाया था। वह मां के साथ बिजली घर पर पहुंची। सिक्योरिटी गार्ड ने मां को दूसरे ऑफिस में बैठा दिया और महिला को खाना बनाने की बात कहते हुए साथ दूसरे कमरे में ले गया, जहां उसने कनपटी पर राइफल रखकर महिला के साथ बलात्कार किया था। सिक्योरिटी गार्ड जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया था। पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। बुधवार को थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नगर के किठौर तिराहे से आरोपी सिक्योरिटी गार्ड हरवीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें