फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों को याद कर भर आईं आंखें, बोले- कश्मीर में आ गए दहशतगर्दों के खात्मे के दिन

Tue, 06 Aug 2019 01:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सुधीर और संदीप पुंडीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकी हमले में दहशतगर्दों द्वारा दूधली के दो बेटों की हत्या का गम पिता रामपाल सिंह 15 साल बाद भी भूल नहीं पाए है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा से बुजुर्ग रामपाल सिंह को सुकून मिला है। उनका मानना है कि कश्मीर से दहशतगर्दों के खात्मे के दिन आ गए हैं।

विज्ञापन


जून वर्ष 2004 में कश्मीर के पुलवामा इलाके में चरथावल ब्लॉक के गांव दूधली के ठाकुर रामपाल सिंह के दो बेटों सुधीर और संदीप पुंडीर की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। पुलवामा के इलाके से ही दोनों भाइयों को दहशतगर्दों ने अगवा किया था। पूर्व में पीओके में एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार के फैसले पर उनकी राय जानी, तो 15 साल पुरानी घटना को याद कर आंखें नम हो गईं।

बताते है कि इंजीनियर बनने के बाद बड़े बेटे सुधीर पुंडीर की नियुक्ति इरकॉन कंपनी में हो गई। उनकी कंपनी को उधमपुर-कटरा रेलवे लाइन बनाने का प्रोजेक्ट मिला। सुधीर पुलवामा में ही रहता था। यह वर्ष 2004 की बात है। छोटा भाई संदीप अपनी मां रामवती के साथ 18 जून को वैष्णो देवी माता दर्शन को जम्मू-कश्मीर गए थे। 23 जून को काजीगुड़-बारामुला रेलवे लाइन का निरीक्षण करना था। बड़े भाई के साथ कश्मीर देखने की चाह में संदीप भी चला गया। आतंकियों ने दोनों भाइयों को अगवा कर लिया। 25 जून को दोनों की सिर कटी लाशें बारामुला के जंगल में मिली। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में जिन परिवारों के बेटे वतन की खातिर शहीद हुए उनके लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर की स्मृति में किया था कटरा पुल का नामकरण
रेलवे मंत्रालय ने शहीद इंजीनियर सुधीर पुंडीर की स्मृति में उधमपुर-कटरा रेलवे लाइन पर बने एक पुल का नामकरण उन्हें समर्पित किया है। चार जुलाई, 2014 को पीएम नरेंद्र मोदी ने इस लाइन पर माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए कटरा रेल ट्रैक का लोकार्पण किया था।

पूर्व सैनिकों में किया गृहमंत्री के फैसले का स्वागत
कसौली के ठाकुर ध्यान सिंह कश्मीर में करीब चार साल उधमपुर इलाके में सूबेदार रहे। कहते हैं कि मोदी और शाह की जोड़ी में राष्ट्रभक्ति है। देश में एक संविधान काम करे। कस्बे के पूर्व सैनिक सतीश त्यागी कहते हैं कि कश्मीर हमारे देश की अनमोल धरोहर है। सरकार के फैसले से देश का भविष्य संवरेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें