कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। मेरठ में इस बार 17 स्थानों पर 33 सत्र होंगे। इसमें 3,300 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने की तैयारी है। गुरुवार को इस चरण के लाभार्थियों को मैसेज भेज दिए गए थे। साथ ही शहर और देहात के सभी केंद्रों पर सुरक्षा के साथ वैक्सीन भी पहुंचा दी गई थी। यह सत्र पूरा होने के बाद लाभार्थियों को 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि टीकाकरण के लिए 33 टीमों का गठन कर दिया गया है। एक टीम में छह लोग हैं। पर्यवेक्षण के लिए 17 नोडल अधिकारियों द्वारा सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। 11 कोल्ड चेन का उपयोग किया जाएगा। पहले चरण में आई वैक्सीन भी अभी बची है। वैक्सीन की नई खेप भी आ गई है।
स्थान सत्र
मेडिकल कॉलेज 5
आनंद अस्पताल 2
सुभारती अस्पताल 5
डफरिन अस्पताल 2
जिला अस्पताल 1
एएनएमटीसी 2
एनसीआर अस्पताल 3
कैंट स्वास्थ्य केंद्र 2
जाकिर कॉलोनी स्वास्थ्य केंद्र 1
मवाना स्वास्थ्य केंद्र 1
शास्त्री नर्सिंग होम, मवाना 1
सरधना स्वास्थ्य केंद्र 2
भावनपुर स्वास्थ्य केंद्र 2
आईआईएमटी 1
रजपुरा स्वास्थ्य केंद्र 1
किला परीक्षितगढ़ 1
खरखौदा स्वास्थ्य केंद्र 1