फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक पर फायरिंग का आरोपी दूसरा नाबालिग पकड़ा

Tue, 26 Aug 2025 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी में 8 अगस्त को होटल संचालक पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी दूसरे नाबालिग को सोमवार को पुलिस ने पकड़ लिया। एक नाबालिग को 20 दिन पूर्व पुलिस ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन

टीपीनगर निवासी सुमित का वेदव्यासपुरी में आरआर नाम से होटल है कुछ दिन पूर्व एक किशोर होटल की दीवार के पास शौच कर रहा था। होटल संचालक ने सीसीटीवी में देखा और उसके पास पहुंचकर होटल के पास शौच करने से मना किया। इसी बात को लेकर होटल संचालक और किशोर में कहासुनी हो गईं थी। मौके पर एकत्र लोगों ने तब मामला शांत करा दिया था। 8 अगस्त को आरोपी दोस्त के संग तमंचा लेकर होटल पर पंहुचा। होटल संचालक सुमित के ऊपर फायरिंग कर दी थी। सुमित ने टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई थी। फायरिंग की आवाज सुनकर होटल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई थी। फायरिंग कर आरोपी भाग निकले थे। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ देर बाद ही पकड़ लिया था। सोमवार को उसके साथी को भी पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें