फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा से आत्मविश्वास बढ़ता है : आयुषी

Tue, 26 Aug 2025 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। द्रोण प​​ब्लिक स्कूल में एनसीसी के प्रदेश स्तरीय ​शिविर में शारीरिक प्र​​शिक्ष​​शिक्षण क
विज्ञापन
द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रहे एनसीसी शिविर का चौथा दिन
विज्ञापन

कैडेट्स को फील्ड सिग्नल, सेल्फ डिफेंस का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रहे उत्तर प्रदेश डायरेक्ट्रेट एनसीसी कैंप के चौथे दिन कैडेट्स को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कुमारी आयुषी ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्तर पर भी व्यक्ति को सशक्त बनाती है। आत्मरक्षा से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति किसी भी आपात स्थिति में अपने बचाव में सक्षम होता है।
चौथा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह कैंप 31 अगस्त 2025 तक कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दिव्या सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रातः कालीन सत्र में कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण कराया गया। इसके बाद ड्रिल अभ्यास हुआ। कैडेट्स को फील्ड सिग्नल की जानकारी दी गई। यह एक विशेष संकेत प्रणाली है जिसका प्रयोग सैन्य एवं आपातकालीन स्थितियों में किया जाता है। यह संकेत हाथों, हथियारों या सीटी के माध्यम से दिए जाते हैं।
इस अवसर पर एनसीसी के एएनओ सियानन्द पतंजलि, मोहम्मद आदिल, दीपक यादव और कपिल शर्मा सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें