फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ढके शहर: सहारनपुर-शामली में सुबह 100 मीटर रही दृश्यता; हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Sat, 31 Oct 2026 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दो दिन की बारिश के बाद वेस्ट यूपी में शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छाया। सहारनपुर में दृश्यता 100 मीटर रही। शामली और बागपत में भी हाईवे व ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन धीमी गति से चले।

विज्ञापन
वेस्ट यूपी में दिखा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। दो दिन की बारिश और बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह सीजन का पहला कोहरा छा गया। सहारनपुर, शामली और बागपत में सुबह के समय कोहरे की चादर दिखाई दी।

विज्ञापन


सहारनपुर में दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई। हाईवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कोहरे के साथ तापमान में गिरावट से सुबह और शाम की ठंड भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: करेंसी चेस्ट मामला: 17.29 करोड़ के जाली नोट मिलने के बाद कार्रवाई, PNB के 14 कर्मचारियों का दक्षिण भारत तबादल

विज्ञापन
Trending Videos

सहारनपुर में 100 मीटर रही दृश्यता, तापमान तीन डिग्री गिरा
सहारनपुर में दो दिन पहले हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। शहर से लेकर देहात तक सीजन का पहला कोहरा छाया रहा। सुबह के समय दृश्यता करीब 100 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण देहात क्षेत्र के हाईवे पर वाहन कम गति से चलते नजर आए। चालकों ने हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर किया।

कोहरे का असर सुबह की सैर पर भी दिखाई दिया। सामान्य दिनों की तुलना में सुबह टहलने निकलने वाले लोगों की संख्या कम रही। वहीं, तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: मेरठ-एनसीआर में तीन दिन बाद खिली धूप, बारिश से हवा हुई साफ; मेरठ का AQI 58 पर पहुंचा

शामली में कुड़ाना-सिसौली मार्ग पर थमी वाहनों की रफ्तार
शामली में भी दो दिन तक रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह तड़के ही जिले में कोहरे की चादर फैल गई। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।

कुड़ाना-सिसौली मार्ग पर हालात ऐसे रहे कि कुछ दूरी पर भी सड़क साफ दिखाई नहीं दे रही थी। दुर्घटना की आशंका के चलते वाहन चालक हेडलाइट और डिपर जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह के समय ठंडक बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।
विज्ञापन

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लाइट जलाकर चले वाहन
बागपत में गुरुवार और शुक्रवार को लगातार दो दिन बारिश हुई। इसके बाद शनिवार सुबह से ही क्षेत्र में कोहरा छा गया। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखाई दिए। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्कता के साथ सफर करना पड़ा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह ठंड का असर दिखाई दिया। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और चादर ओढ़े नजर आए। बारिश के बाद कोहरे और तापमान में गिरावट से वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें