फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया नगर पंचायत का निरीक्षण, मिली खामियां

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों से जानकारी करते एस डी एम। (स्त्रोत तहसील) मवाना।
विज्ञापन
फलावदा। उप जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वाटर कूलर खराब, शौचालय गंदा पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र ही शौचालय की सफाई व वाटर कूलर नया लगवाने का आदेश दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उपजिला अधिकारी दीपक माथुर फलावदा नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्हें अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। वहीं नगर पंचायत कार्यालय के बाहर लगा वाटर कूलर खराब स्थिति में मिला, कार्यालय के समीप बने शौचालय में गंदगी पसरी देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि शीघ्र शौचालय की सफाई कराई जाए व कार्यालय के समीप लगे वाटर कूलर की जगह नया लगवाने के निर्देश दिए। उन्हें कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर नहीं दिखा पाए। अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार व बाबू फहीम अहमद का कहना है कि मुकदमे की तारीख पर मेरठ न्यायालय गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें