फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया खादर क्षेत्र का निरीक्षण

विज्ञापन
किशनपुर गांव में स्थिति का जायजा लेते एसडीएम संतोष कुमार स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। एसडीएम ने नायब तहसीलदार और लेखपाल के साथ शुक्रवार को खादर क्षेत्र के किशनपुर और मनोहरपुर गंगा घाट पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कस्बे के आदर्श विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बरसात के मौसम को देखते हुए एसडीएम संतोष कुमार ने खादर क्षेत्र के मनोहरपुर गंगा घाट किशनपुर, लतीफपुर आदि गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर इस समय सामान्य चल रहा है। फिर भी प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां दुरुस्त हैं। बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ने और घटने का क्रम चल रहा है। उन्होंने बताया कि अगर गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो उससे पूर्व ही तहसील प्रशासन की सभी तैयारियां दुरुस्त हैं। गंगा का जलस्तर पूरी तरह सामान्य स्थिति में चल रहा है।
इसके बाद उन्होंने कस्बे के आदर्श विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार को कॉल कर विद्यालय प्रांगण की सफाई कराने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि इस विद्यालय की इमारत के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और उनकी स्थिति में सुधार कराया जाएगा जिससे यहां बच्चों के लिए कोई खतरा उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें